Let’s travel together.

खेल दिवस पर मंडीदीप में खेल प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

0 180

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वी.जे. स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नगर के सभी खेल प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती पर मुख्य अतिथि आशीष चंद्रवंशी एवं मिथलेश रघुवंशी द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया।

इस अवसर पर मंडीदीप एवं आसपास के क्षेत्र के सभी खेल शिक्षक एवं खिलाड़ियों ने सहभागिता की। वी.जे. स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रिज़वान अली ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी खेल जगत में आगे बढ़ रही है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।

कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक डॉ. नंदी सर, दिनेश दांगी, जीतू मेना, असीम खान, राम सर, नरेंद्र सर, नीरज लोवंशी, अंकित चौहान, पायल ठाकुर, दिया मंडल, पियूष लोवंशी सहित अन्य प्रशिक्षकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में खेल प्रेमी सद्दाम खान एवं खेल प्रशिक्षक विराट मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नगर में खेलों के प्रति उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811