– खेल उत्सव की टेगलाइन होगी “ एक घंटा खेल के मैदान में “
रायसेन । हॉकी के सर्वक़ालीन महान खिलाड़ी एवं जादूगर पद्म भूषण स्व . मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिन 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ,इस वर्ष रायसेन जिले में खेल उत्सव का आयोजन तीन दिवसीय होगा ।जिला मुख्यालय पर प्रथम दिवस मेजर ध्यानचन्द जी 120 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर , फ़िट इंडिया की शपथ एवं परम्परागत एवं मनोरंजक खेलो का आयोजन होगा । द्वितीय दिवस मिनी मैराथन का आयोजन होगा एंव राज्य मुख्यालय से आयोजित सेमीनार में आनलाइन सहभागिता व ताईक्वान्डो इन्टर मोरल का आयोजन होगा ।

तृतीय दिवस संडे आन साइकल का आयोजन होगा ।
विकास खंड मुख्यालय साँची में मिनी मैराथन, कबड्डी,
विकासखंड गैरतगंज में मिनी मैराथन, वॉलीबॉल
विकासखंड बेगमगंज में मिनी मैराथन, बॉक्सिंग,
विकासखंड सिलवानी में बैडमिंटन, वॉलीबॉल
विकास खंड बाड़ी- बरेली में हैंडबाल एंव रस्साकसी
विकासखंड उदयपुरा में वॉलीबॉल, रस्साकसी एंव विकासखंड औबेदुल्लागंज में कराते एंव हॉकी खेल का आयोजन होगा ।
भारत सरकार एंव मध्यप्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार स्कूल, कालेज, मोहल्ले आदि सभी स्थानों पर आम नागरिक फ़िट रहने के लिए एक घंटा खेल के मैदान में बिताए ।
रायसेन जिले के निवासियों से भी अपील है कि वह अपनी दिनचर्या में 1 घंटा शारीरिक व्यायाम को दें, “ खेलें भी और खिले भी “