Let’s travel together.

संतोष प्रभाकर बुंदेला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

0 94

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

बेगमगंज बार एसोसिएशन के निर्वाचन को लेकर चल रही प्रकिया में अध्यक्ष पद के लिए आज शुक्रवार को मतदान हुआ जिसमें संतोष प्रभाकर सिंह बुंदेला अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. मतीन सिद्दीकी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एड. एसएन रावत ने बताया कि बेगमगंज अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर करीब 15 दिवस से प्रक्रिया जारी थी। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ जो सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चला। जिसके उपरांत 4 बजे निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतगणना की गई। कुल 87 मतदाता में से 85 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें संतोष प्रभाकर बुंदेला को 55 वोट मिले और हेमराज राठौर को 29 वोट मिले और एक वोट रिजेक्ट हुआ। संतोष प्रभाकर बुंदेला ने 26 मतों से विजय प्राप्त की।
वहीं 12 अगस्त को कार्यकारणी के पदों पर सिंगल फार्म होने से सभी पदाधिकारी निर्वाचित हो गए थे। जिसमें उपाध्यक्ष केएल चौरसिया, सचिव अमोघ शर्मा, सह सचिव रविनारायण रावत, कोषाध्यक्ष राजकुमार खरे, लायब्रेरी अध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी, कार्यकारणी सदस्य डीपी चौबे, अजब सिंह ठाकुर, संतोष घावरिया, शैलेष जैन, उमेश गुप्ता, धीरेंद्र सिंह गौर, राजेश यादव आदि को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
उपस्थित अधिवक्तागणों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं हारमाला पहनाकर बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811