Let’s travel together.

4.494 किलो ग्राम बैग सहित गांजा के साथ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

0 140

– थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 08 हनुमान मंदिर के पास गांजा के आरोपी रंगे हाथ पकड़े गये

 आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध

 – थाना खरोरा पुलिस टीम की कार्यवाही

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

पुलिस को में  सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 08 हनुमान मंदिर के पास 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी खरोरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। उन दोनो से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विनोद सुनमोंगरी पिता मुन्ना सुनमोंगरी उम्र 29 साल पता ग्राम खरोरा वार्ड क्रमांक 03 थाना खरोरा जिला रायपुर एवं सुशील पिता शिवकुमार श्रीवास उम्र 35 साल पता ग्राम खरोरा वार्ड क्रमांक 08 थाना खरोरा जिला रायपुर का निवासी होना बताया जिनके कब्जे से एक भुरा रंग के चैन वाले बैग सहित दो पैकेट भुरा रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 4.494 किलोग्राम होना पाया गया, जिसमें से भुरा रंग के बैग का वजन 0.525 किलोग्राम, एक पैकेट भूरा रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा का वजन 1.997 किलोग्राम तथा एक पैकेट भुरा रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा का वजन 1.972 किलोग्राम किमती 80,000 रूपये को गवाहो के समक्ष के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एक भुरा रंग के चैन वाले बैग में रखे दो पैकेट भुरा रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा पाये जाने से आरोपियो के विरूद्ध धारा 20(B)नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करना पाये जानें से गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक के.के. कुशवाहा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा प्र.आर. हिरेन्द्र वर्मा आर.गजानंद ध्रुवंशी,आर.मुकेश चौहान, आर.सुरेन्द्र चौहान, म.आर.माया वर्मा,म.आर.मीना बंजारे का विशेष योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811