मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में ग्राम सभा की बैठक में रोड को लेकर गहन चर्चा हुई। चर्चा में चंद्र मोहन तिवारी, मुकेश साहू, बादाम विश्वकर्मा, प्रभु लाल बंशकार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि दीवानगंज में रोड पर कई ग्राम ग्रामीण ने आरसीसी रोड से अपने तीन सेट और मकान लगा रखे हैं। जिससे वाहन क्रॉसिंग में वाहन चालक को समस्या आ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले दीवानगंज में यात्री बस आया करती थी लेकिन रोड सकड़ा हो जाने के कारण यात्री बस ने गांव आना में बंद कर दिया है। अब केवल स्कूल बस सहित अन्य वाहन गांव के अंदर आ रहे हैं लेकिन उनको भी क्रॉसिंग में समस्या आ रही है। इसलिए दीवानगंज में अतिक्रमण हटाया जाए।
इस पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक , उपसरपंच समीम खान, सचिव रामप्रसाद मालवीय, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा ने सहमति जताई है और कहां है कि रोड वास्तव में बहुत ही सकड़ा हो गया है इसको चोडा होना चाहिए।
ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव बनाया गया। जिसमें बीच रोड से दोनों तरफ 15-15 फीट रोड को चौड़ा किया जाएगा। इसका एक प्रस्ताव बनाकर नायब तहसीलदार सांची और दूसरा रायसेन कलेक्टर को दिया जाएगा। ताकि दीवानगंज में जल्द से जल्द अतिक्रमण आ सके। ग्राम सभा की बैठक में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान, सचिव रामप्रसाद मालवीय, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा, सहसचिव गायत्री चतुर्वेदी, बादाम विश्वकर्मा,मुकेश साहू, प्रभु लाल वंशकार, केतन धाकड़ सहित गांव के कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।