Let’s travel together.

2 दिन से हो रही बारिश से पहाड़ों पर जगह-जगह बहने लगे झरने,देखने पर्यटकों की बड़ी भीड़ 

0 77

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के अंचलों में हो रही दो दिन से बारिश से पहाड़ों पर जगह-जगह झरने बहने लगे हैं। तेज बारिश के बाद प्राकृतिक नजारों की बहार आ गई है। जगह-जगह पानी भरने के साथ-साथ कई प्राकृतिक झरने भी सक्रिय हो गए हैं। जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मानसून की वजह से हरे-भरे पहाड़, बहती नदियां और झरनों की कलकल ध्वनि ने दीवानगंज क्षेत्र में स्थित पहाड़ों पर प्राकृतिक छटा को और भी मनोरम बना दिया है।इन झरनों के पास स्थित प्रसिद्ध गुफा मंदिर भी पर्यटकों को खूब भा रहा है। काफी साल पुराना सिद्ध बाबा का स्थान था अब यहां पर अब काली माता, हनुमान जी, शंकर जी का मंदिर बन चुका है। इसी मंदिर के पास दीवानगंज का तालाब बना हुआ है जो इस समय पूरा भर चुका है और ओवरफ्लो से पानी बह रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811