Let’s travel together.

प्रगतिशील किसान रामगोपाल कृषक फेलो से हुए सम्मानित

0 115

-एकीकृत कृषि एवं कृषि उधमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के 18 वे स्थापना दिवस 19 अगस्त के समारोह में कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी से प्रेरित रामगोपाल गुप्ता प्रगतिशील कृषक ग्राम भोंती वि.ख.पिछोर जिला शिवपुरी को एकीकृत कृषि एवं कृषि उधमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कृषक फैलो सम्मान 2025 के तहत रु.10000, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दंतोपंथ ठेंगड़ी सभागार में 19 अगस्त को आयोजित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि माननीय कुलगुरु बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल प्रो एस के जैन एवं विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडल सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर अरविंद कुमार शुक्ला के साथ विश्वविद्यालय के निदेशकों, विद्यार्थियों एवं कृषको तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में हुए आयोजन में शिवपुरी जिले के प्रगतिशील एवं उद्यमी किसान श्री राम गोपाल गुप्ता को एकीकृत कृषि एवं कृषि उद्यमिता में अद्भुत समन्वय रॉकर भूमि में आवला आधारित कृषि उद्यानिकी एवं पीएमएफएमई स्कीम के माध्यम से मूंगफली उद्यमिता के लिए कृषक फेलो पुरस्कार के लिए चयन किया गया और उन्हें विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की गरिमामय कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का कृषक फेलो पुरस्कार से सम्मान मिलना शिवपुरी जिले के लिए गौरव की बात है और इससे दूसरे किसानों को प्रेरणा मिलेगी और खेती में नवाचार की ओर अग्रेषित करेगी। श्री रामगोपाल को इससे पहले भी कई पुरुस्कार मिले हैं जिनमें जिला प्रशासन, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी से एवं कृषि वानिकी राजदूत प्रमुख है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ पुनीत कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी जिले के कृषक को मिले सम्मान को जिले के लिए गौरव की उपलब्धि बतलाते हुए शिवपुरी जिले में खेती में कृषि तकनीक के प्रसार से आ रहे बदलाव के साथ कृषि उद्यमिता की ओर बढने के लिए भी अनुरोध किया। जिससे जिले में कृषि आधारित उद्योग बढ़ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811