Let’s travel together.

अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग ,कांग्रेस- किसानों ने किया जंगी प्रदर्शन

0 231

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

डेढ़ माह व्यतीत हो गया लेकिन अतिवृष्टि से बर्बाद हुई सोयाबीन , मूंग की फसलों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के लिए सरकार ने अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया और ना ही उनके कृषि ऋण सहित अन्य देनदारियों को स्थगित किया। इससे किसानों में आक्रोश है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर विशाल किसान जनआक्रोश वाहन रैली नारेबाजी के साथ लोहा मिल त्रिराहे से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची और धरना-प्रदर्शन , भाषणबाजी एवं नारेबाजी के बाद एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम सौरभ मिश्रा को देकर मांग की कि बेगमगंज एवं सिलवानी तहसील के किसानों द्वारा मंहगा बीज , खाद एवं कीटनाशक लेकर सोयाबीन 15 हजार हैक्टर , मूंग की फसल की एक हजार हैक्टर एवं उडद की 940 हैक्टर में बुआई की थी। फसल की बुआई के बाद से लगातार एक माह तक तेज वर्षा होने से बोई गई तीनों फसलों को ग्रोथ करने का मौसम नहीं मिला और अतिवृष्टि से उनकी जड़े , तना सहित सड़ -गलकर नष्ट हो गई।

सूत्रों के अनुसार तहसील में किसानों द्वारा तीनों प्रकार की खरीफ फसलें 16940 हैक्टर में बोई गई थी। जिसमें से सोयाबीन की 3 हजार हैक्टर , मूंग की दो सौ.हैक्टर एवं उड़द की 188 हैक्टर । इस प्रकार कुल 33188 हैक्टर की फसल पूरी तरह से सड़-गलकर बर्बाद हो गई है। डेढ़ माह होने के बाद भी बर्बाद किसानों द्वारा बार -बार शासन -प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी किसी प्रकार की राहत राशि नहीं दी गई और ना ही उनका फसल ऋण एवं बिजली के बिल स्थगित किए गए। जिसके कारण आज आक्रोशित किसानों ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी ने किसानों को साथ लेकर उनकी मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन करते हुए उन्हें तत्काल सही सर्वे कराकर राहत राशि वितरण करने एवं नकली खाद बिक्री पर रोक लगाकर पर्याप्त असली खाद उपलब्ध कराने , रबी फसल से पूर्व सभी विधुत उपकरण दुरुस्त करके पूरे बोल्टेज के साथ 13 घण्टे बिजली सप्लाई देने , बीना मढ़िया बांध डूब क्षेत्र के शेष बचे किसानों एवं ग्रामीणों को तत्काल मुआवजा देने , मोहनिया , बेरखड़ी जोरावर , नहरिया , टेकापार सिंचाई परियोजनाओं में अधिग्रहित भूमि का शेष किसानों को मुआवजा देने एवं डूब क्षेत्र की 70 से 90 प्रतिशत अधिग्रहित भूमि व उन गांवों के निवासियों को शेष भूमि व आवास का मुआवजा उपलब्ध कराकर उनके पुर्नवास करने एवं वर्ष 2022 -23 का फसल बीमा राशि कम डालने का आरोप लगाते हुए सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल गठित कर उचित राशि वितरण करने जैसी प्रमुख मांगे हैं।

करीब 300 से ऊपर ट्रैक्टरों , एवं सैकड़ों किसानों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रतिनिधि अख्तर लाला , नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी , सुल्तानगंज अध्यक्ष नत्थूसिंह ठाकुर , पार्षद , जनपद सदस्य एवं सरपंचों सहित भारी संख्या में कांग्रेस के नेतागण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811