शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगर में लावारिस मवेशियों की धमाचौकड़ी ओर लोगों पर किए जा रहे , हमलों से परेशान लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने पागल हो गए एक सांड का ऑपरेशन सांड चलाया ओर उसका रेस्क्यू कराकर पहले पशु चिकित्सक से इलाज कराया फिर उसको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया।
वार्ड क्रमांक 18 श्याम नगर के पास लक्ष्मी नगर में एक पागल सांड ने आतंक फैलाकर 3 लोगों पर अचानक हमला करके घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल ले लाया गया।
नगर में लगातार आवारा मवेशियों ओर कुत्तों का आतंक जारी है। पागल कुत्तों के काटने से पहले ही दर्जनों लोग शिकार हो चुके। जिनका समाधान अभी तक नही हो सका।

वही एक पागल सांड बेल ने नगर श्याम नगर लक्ष्मी नगर में आतंक मचा दिया जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया तत्काल नगर पालिका को सूचना दी गई।
शिकायत पर नगर पालिका एवं वन विभाग की टीम ने सीएमओ राजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में सांड को पड़कर उसका इलाज कराया और सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। नगर पालिका एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के रहवासियों ने राहत की सांस ली और मांग की है कि नगर को ऐसे सभी लावारिस मवेशियों एवं कुत्तों से मुक्ति दिलाई जाए।