Let’s travel together.

अज्ञात कारणों से जंगल में लगी आग गांव तक पहुंची

0 203

दीवानगंज रायसेन से मुकेश साहू

भोपाल विदिश हाईवे 18 पर स्थित कुल्हाड़ीया गांव में रविवार रात 8बजेअज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई आग नरखेड़ा पर स्थित पहाड़ से होते हुए आधे कुल्हाड़ीया पहाड़ तक पहुंच गई जिससे कुल्हाड़ीया गांव में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड रात 3 बजे कुल्हाड़ीया रेंज पर पहुंची तब तक आग ने

विकराल रूप धारण कर लिया था जिसमें कई हरे भरे पेड़ जल गए जबकि कुल्हाड़ीया पर ही सब रेंज बनी हुई है इस रेंज पर कोई भी वन विभाग का अधिकारी नहीं था ना ही कोई चौकीदार था ग्रामीणों ने रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को आग की सूचना दे दी गई थी इसके बाद भी कोई भी अधिकारी सुबह तक कुल्हाड़ीया रेंज पर नहीं पहुंचा सोमवार सुबह तक पेड़ों में लग रही थी कई पेड़ आग के कारण जमीन पर गिर गए सुनील शर्मा ने बताया कि रात 8 बजे धीरे धीरे आग पहाड़ के ऊपर और गांव की तरफ आ रही थी हमने तुरंत वन विभाग के अधिकारी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी

साथी हंड्रेड को भी सूचना दी हंड्रेड घटनास्थल पर पहुंच गई थी सांची फायर ब्रिगेड रात रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी सुबह 3 बजे तक फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाई गई मगर आग ने रूद्र रूप धारण कर लिया था इसके बाद रायसेन फायर ब्रिगेड की घटनास्थल पर पहुंची मगर कोई भी अधिकारी कुल्हाड़ीया रेंज में नहीं पहुंचा जबकि यहां पर खोह,पिपरई,सरार्,मुशकावाद दीवानगंज यदि रेंज आती है इसके बावजूद भी कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था सभी के कमरों में ताले ढले हुए थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811