– पूर्व राज्यपाल रमेश बेस हुए सामिल
सुरेंद्र जैन धरसीवां
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय सम्मेलन ग्राम कोसरंगी में आयोजित किया गया जिसमे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस भी सामिल हुए।
इसके अलावा सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी सम्मेलन में पहुंचे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन विषयों पर चर्चा हुई जिसमे “एक पेड़ माँ के नाम”, “एक राष्ट्र-एक चुनाव” तथा “संकल्प से सिद्धि तक”।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण भी किया वहीं धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का एक सपना हैं ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ हमारा भारत देश हो , देश में राजनीतिक स्थिरता और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का विजन है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश में बार-बार होने वाली चुनाव प्रक्रिया खत्म होगी जिससे देश के विकास की गति में और तेजी आएगी। संकल्प से सिद्धि तक’ जनसंपर्क अभियान हमारी सरकार ने शुरू किया है, इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ को आम जनता तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं, साथ ही कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर जा कर दे रहे हैं| इस अभियान के दौरान भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, पूर्व संसाद चंदू लाल साहू , जिला अध्यक्ष श्याम नारंग सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।