Let’s travel together.

खेत की मेड़ पर चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत

0 159

गांव की बिजली कटी होने के कारण खेत की डीपी से कई लोग डाले हुए हैं डोरी उन्ही डोरियों की चपेट में आया किसान

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में एक किसान खेत की मेड़ पर चारा काट रहा था इसी दौरान डीपी से गांव में कई बिजली लाइनें डली है वहां फैले करंट की चपेट में आने के कारण किसान गंभीर घायल हो गया परिजनों को जानकारी लगने पर वह उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तहसील के अंतिम छोर के गांव नारायणपुर की 20 दिन पूर्व बिजली कंपनी द्वारा गांव की बिजली सप्लाई बंद कर लाइन काट दी है ।
जिसके कारण गांव के कुछ लोग खेत में लगी कृषि पंप के बिजली कनेक्शन की डीपी से तार लाइन डालकर बिजली लेकर उसका उपयोग कर रहे हैं।
किसान राहुल सिंह दांगी पुत्र गोकुल सिंह 32 वर्ष खेत की मेड़ पर घास काटते समय डीपी के करीब पहुंचा गया और वहां फैले करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े और तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने किसान राहुल को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक शादीशुदा है और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं ।
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है , जिन्होंने बिजली कंपनी पर आरोप बिजली कंपनी पर आरोप लगाया है कि अगर वो गांव की बिजली नहीं काटते तो ये हादसा नहीं होता । इसके लिए बिजली कंपनी ही जिम्मेदार है। जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने एवं मृतक के अनाथ बच्चों को मुआवजा दिए जाने की ग्रामवासियों द्वारा मांग की गई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811