Let’s travel together.

टेनपिन बॉलिंग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे अभिज्ञान पटेल

0 86

-बैंगलोर में आयोजित होगी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

-अभिज्ञान पटेल ने स्टेट चैम्पियनशिप में किया था शानदार प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में करेंगे कमाल

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

मध्यप्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव अंकुर बजाज ने घोषणा की है कि इस चैम्पियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी- अंकुर बजाज, उत्कर्ष श्रीवास्तव, चैतन्य शिंगणे, अभिज्ञान पटेल, मोहित अग्रवाल, कुसे, अरुणिता गजभिए और कीर्ति वर्मा इस वर्ष अक्टूबर में बैंगलोर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उभरती प्रतिभाओं के साथ अनुभवी दिग्गजों का कॉम्बिनेशन है जो राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

ज्ञात हो कि अभिज्ञान पटेल ने इसी वर्ष मई में राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल की थी। उनके प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। इस चैम्पियनशिप के लिए चयन होने पर अभिज्ञान के शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811