मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के दीवानगंज के पास भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम बालमपुर के सीआरपीएफ कैंप से 41 बटालियन की ई/जी कंपनी सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट श्याम नारायण सिंह निरीक्षक/ जीडी – राजबीर सिंह , धर्म बीर सिंह ,राम सिया राठौर उप निरीक्षक जीडी – दीपक सिंह
हवलदार जीडी – अशोक कुमार पाठक
40 अन्यकर्मिक हर घर तिरंगा बाइक रैली में सम्मिलित हुए।आजादी के महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा बालमपुर से फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज ,अंबाडी, सेमरा , हाईवे से होते हुए बालमपुर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इस तिरंगा यात्रा में 41 बटालियन की ई/जी कंपनी के द्वारा स्थानीय लोगों एवं आम जनता को जागरूक किया गया। ताकि लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को अपने अपने घरों के छतों पर तिरंगा झण्डा लगाकर देश की आजादी का जश्न मनाएं। बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ बालमपुर के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट श्याम नारायण सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराने के लिए जागरूक करना है। जिससे लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो सके एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और भी ज्यादा बढ़ सके। वहीं बड़ी संख्या में बालमपुर स्कूली छात्र-छात्राएं , शिक्षक गण ,ग्रामीण महिलाएं पुरुष सहित 100 से अधिक लोग और बालमपुर सरपंच हरि सिंह मीणा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।