सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
स्वतंत्रता दिवस से पहले चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गैरतगंज में सोमवार को एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय कार्यालय से हुआ। यहाँ से देशभक्ति के गीतों पर थिरकते हुए और हाथों में तिरंगा लिए हुए लोग टेकापार स्थित अंबेडकर पार्क पहुँचे।

इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई और उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुँची, जहाँ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सभी को तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी लोगों को संबोधित किया। यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को दर्शाता है और इसमें सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिली।