Let’s travel together.

सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0 105

  – 104 लोगो की विशेष एक्सरे मशीन से की गई टीबी स्क्रीनिंग

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखण्ड के दीवानगंज के पास स्थित ग्राम कायमपुर में सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बाल्यान के निर्देशन में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षय रोग (टीबी) की जांच हेतु विशेष एक्सरे मशीन के माध्यम से चेस्ट एक्सरे कर टीबी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में सात संभावित टीबी रोगी को चिह्नांकित किया गया। डॉ रवि राठौर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सांची द्वारा बताया गया कि शिविर में 104 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग सघन टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत की गई।

शिविर में बताया गया कि सिर्फ खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है इसके साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। टीबी इन्फेक्शन की जांच हेतु 23 लोगों का ब्लड जमा भी करवाया गया। जिसमें पॉजिटिव आने पर टीपीटी उपचार दिया जाएगा। शिविर का संचालन जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बाल्यान की निगरानी में किया गया। शिविर में कुल 104 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे की कार्रवाई की गई, जिसमें से 7 संभावित रोगियों के सैम्पल ब्ठछ।।ज् जांच हेतु लिए गए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811