– हर संभव मदद का दिया आश्वासन
– आपदा में डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और तत्परता सच्चे मुख्यमंत्री की पहचान : सिंधिया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों व गांवों का दौर किया। इस दौरान सीएम और केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ने बताया कि 27 जुलाई की रात आपदा की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के कलेक्टरों को तत्काल निर्देश दिए, एसडीआरएफ को सक्रिय किया और राहत कार्यों में प्रशासन को पूरी तरह झोंक दिया।

इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि इस बार ज्यादा बारिश हुई है। भारी वर्षा के चलते सिंध नदी व अन्य जल स्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी क्षति हुई।सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।