Let’s travel together.

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी के हत्यारे से बदला लेने पुत्र ने किराए के शूटर्स से कराया था हमला

0 597

रायसेन जिला पंचायत सदस्य ने रची थी अपने पिता के हत्यारे से बदला लेने की साज़िश

– सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार ,जिला पंचायत सदस्य और उसके चाचा का लड़का दोनो फरार

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

सागर जिले के राहतगढ़ में 2013 में रायसेन जिला जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत सिंह लोधी सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपित ग्राम सांवली गैरतगंज निवासी पूर्व सरपंच अखिलेश राय के जेल से आने के बाद दो माह पूर्व रविवार 22 जून 25 को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाकर प्राण घातक हमलाकर जान से मारने का प्रयास किया था लेकिन वो बाल -बाल बच गए थे।अखिलेश राय मूरत सिंह लोधी की हत्या का आरोपी था और आजीवन कारावास की सजा काट कर जेल से छुटा था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी। जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल 6 आरोपियों को चिन्हित करके चार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।अखिलेश राय पर जानलेवा हमला करने की साजिश का मुख्य सूत्रधार जिला पंचायत उपाध्यक्ष मृतक मूरत सिंह लोधी का पुत्र जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है मोहित सिंह लोधी हे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। चारो किराए के शूटर्स हे जबकि घटना का मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य मोहित सिंह लोधी और उसका चाचा का लड़का अमित सिंह लोधी फरार हैं।

एस डी ओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दो माह पूर्व 22 जून रविवार 2025 को ग्राम करहोला जोड़ के पास मरखेड़ा टप्पा रोड पर मूरत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सरपंच ग्राम सांवली निवासी अखिलेश राय पर कुछ कार सवार अज्ञात आरोपियों द्वारा फायर करके जानलेवा हमला करके फायर किए गए थे लेकिन अखलेश राय बाल -बाल बच गया था और सभी आरोपी फरार हो गए थे।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसे पुलिस ने चुनौती मानकर गंभीरता से लेते हुए सायबर आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों एवं पुलिस के परम्परागत अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए अखलेश राय को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास के 6 आरोपियों को चिन्हित करके 4 आरोपी इंद्रजीत सिंह ठाकुर पिता राजेश ठाकुर 25 वर्ष निवासी मदनी वर्तमान निवास नई दिल्ली , गोविंद सिंह लोधी पिता मिट्ठूलाल लोधी 26 निवासी श्यामनगर बेगमगंज , हुकुम सिंह लोधी पिता रूप सिंह लोधी 23 ग्राम सुनेहरा एवं धनराज सिंह उर्फ धन्नो दीवार आदिवासी पिता रामलाल उर्फ रामू दीवार 27 निवासी ग्राम सांवली ( गैरतगंज ) को हिरासत में लेकर पुलिस रिमांड लिया है। जबकि घटना का षड्यंत्रकारी जिला पंचायत सदस्य मुख्य आरोपी मोहित सिंह लोधी पिता स्व. मूरतसिंह लोधी 26 वर्ष निवासी बेगमगंज एवं उसके चाचा का लड़का अमित लोधी 25 वर्ष निवासी ग्राम पचीपुरा बेगमगंज फरार होने में सफल हो गए जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार दिल्ली में छुपाकर रखी है। अपराध में प्रयुक्त मोबाइल सिम भी बरामद कर ली है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2013 में अखिलेश राय ने सागर जिले के राहतगढ़ में मोहित लोधी के पिता मूरत सिंह लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी । उस मामले में अखिलेश राय को आजीवन कारावास की सजा हुई थी । इसी वर्ष फरवरी 2025 में अखिलेश राय उक्त हत्याकांड में जमानत पर छूट कर आया था। उसके बाद मोहित लोधी ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई। मोहित लोधी ने योजना के तहत और आरोपियों को भी अपने षड्यंत्र में शामिल किया । इसमें भिंड जिले से भी किराए के शूटर बुलवाए गए थे।
योजना के तहत अपराध में गोपनीयता बनाए रखने के लिए आपस में संपर्क करने के लिए फर्जी नामों से मोबाइल की सिम लेकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया लेकिन पुलिस अनुसंधान में उक्त घटना के असली आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हो गई ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811