Let’s travel together.

जिले में 15 जुलाई से शुरू हुए नशे से दूरी-है जरूरी अभियान का हुआ समापन

0 113

रायसेन।जिले में 15 जुलाई से चलाए गए नशे से दूरी-है जरूरी विशेष जनजागरूकता अभियान का 30 जुलाई को समापन हुआ।

रायसेन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए शासन द्वारा अनेक अभियान और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। नशे से दूरी-है जरूरी जागरूकता अभियान के तहत जिले में स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे का त्याग करने और नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने जिले में अभियान के तहत 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की गई विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। समापन कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811