मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज में 24 घंटे से लगातार बारिश के कारण कई गरीब व्यक्तियों के घर की दीवारे गिर चुकी है। जिससे गरीबों को काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार बुधवार देर रात दीवानगंज के पड़ाव मोहल्ले में रहने वाली बेगम बी पति स्वर्गीय इसरायल खान की दीवार देर रात को भरभरा कर गिर गई। वह तो गनीमत रही की दीवार बाहर की साइड गिरी जिससे घरवालों को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

बेगम बी ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर घर का खर्चा चला रही हूं अब ऐसे में दीवार गिरने के कारण और ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई है।
वही कोरी मोहल्ला दीवानगंज में रहने वाले शंभू दयाल शाक्या की कच्चे घर की दीवार देर रात भर भरा कर रोड पर गिर गई। वह तो गनीमत रही कि उस समय रोड से कोई व्यक्ति नहीं जा रहा था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती।
शंभू दयाल शाक्य मेहनत मजदूरी कर अपने घर का खर्चा चला रहे हैं ऐसे में कच्चे घर दीवार गिरने से उनके सामने भी समस्या खड़ी हो गई है।
दीवानगंज नायक मोहल्ला निवासी लालू नायक की कच्चे घर की दीवार भी देर रात भर भरा कर गिर गई। दीवार बाहर साइड गिरी जिससे उसके बाल बच्चे बाल बाल बच गए। अगर दीवार अंदर की साइड गिरती तो उसके बाल बच्चे उसके चपेट में आ जाते जिससे बड़ी दुर्घटना हो जाती।

लालू मेहनत मजदूरी कर अपने बाल बच्चे का पेट भर रहा है ऐसे में दीवार गिर जाना उस पर पहाड़ गिर जाना जैसा लग रहा है क्योंकि बारिश के समय में मेहनत मजदूरी भी नहीं लग पा रही है जिससे उसके सामने घर चलाने का संकट पहले से ही है और अब ऐसे में घर की दीवार गिरना उसके लिए और मुसीबत हो गई है।
24 घंटे की बारिश में ही क्षेत्र में कच्चे घरों का गिरना प्रारंभ हो गया है। बारिश के मौसम में कच्ची दीवारों में सीडन आने लगती है जिससे कच्चे घर गिरना प्रारंभ हो जाते हैं। लगातार हो रही बारिश के मौसम में कच्चे मकान में रहने वाले व्यक्तियों की मुसीबतें बढ़ गई है कच्ची दीवार में पानी लगने के कारण दीवार कमजोर होकर गिर जाती है।