Let’s travel together.

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

0 102

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

प्रदेश मे कानून व्यवस्था के खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला आग मे पुलिस कर्मियो के सामने फूंक डाला ।
कार्यकर्ता शिवराज तेरी तानाशाही नही चलेगी नारो के साथ दिग्विजय परिसर के सामने गदर करते रहे ।

महू में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्याय मांगने के दौरान आदिवासी युवक की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। उक्त घटनाक्रम में पीड़ित परिवार को न्याय देने की जगह पीड़ितों पर ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके विरोध में युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अतुल राजपूत के नेतृत्व में युवाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। नगर के दिग्विजय कांप्लेक्स के सामने युवा कांग्रेस को मुख्यमंत्री का पुतला दहन करना था। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को पूर्व से ही थी। इससे पुलिस बल और फायर ब्रिगेड दिग्विजय कांप्लेक्स के सामने पहले से ही खड़ी थी। पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए युवक कांग्रेस ने निर्धारित स्थान से काफी दूरी पर शिवराज सिंह का पुतला फूंका, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड से पुतले के ऊपर पानी का छिड़काव कर आग को बुझाया गया। इस दौरान प्रदीप पटेल, त्रिलोक पाल, आसिफ पठान, राजेश रघुवंशी अदनान नगर, अबरार मंसूरी, राजा भार्गव,शावा कुरैशी,राहुल राजपूत अभिषेक रघुवंशी, विक्रम सिंह ठाकुर, नितेष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811