Let’s travel together.

एक सप्ताह बाद दीवानगंज क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश, उमस गर्मी से मिली राहत

0 63

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बारिश से दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तर बतर हो गए है मंगलवार की देर शाम शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी लग गए वहीं सड़कों पर भी जगह-जगह पानी भर गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई हैं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। 7 दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही थी इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। धान और सोयाबीन को बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। एक से डेढ़ घंटे तक लगातार एक ही रफ्तार से बारिश होती रही जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811