Let’s travel together.

नशे से दूरी है जरूरी पीएम श्री विद्यालय  में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

0 160

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में सोमवार को थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी,चौकी प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और कहा कि नशा जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक. और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि व्यक्ति के परिवार और समाज पर भी इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शराब, तंबाकू, सिगरेट, ड्रग्स जैसे नशे ने खतरनाक रूप ले लिया है। ये आदतें धीरे-धीरे व्यक्ति को वास्तविक जीवन से दूर कर देती हैं और उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर बना देती हैं। इनमें मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, बेरोजगारी, बुरी संगत और समाज का बढ़ता दबाव शामिल हैं। आगे कहा कि घर में भाई, पापा, दादा, चाचा यदि नशा करता हो तो आप लोग उसे नशा न करने को कहे और संकल्प दिलाए कि आज के बाद किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे।”नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के अंतर्गत विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता छात्रों के बीच कराई गई। बच्चीयों को ईनाम वितरित किए गए।

इस मौके पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्राचार्य प्रभारी प्रीति कहार, छात्र-छात्राएं सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811