रायसेन ।कल 18 जुलाई को उत्कृष्ट विद्यालय ,रायसेन में प्राचार्य श्रीमती स्वाति चौहान के विरुद्ध कतिपय संगठनों और कुछ स्कूली छात्राओं के द्वारा अकारण चक्काजाम और माहौल खराब करने की कोशिश की गई और प्राचार्य को आरोपित भी किया गया ,यह निंदनीय है ।
अश्विनी कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ सांची ने जारी विज्ञप्ति में कहा हे कि उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चौहान अत्यंत विवेकशील,मेहनती और शिक्षा के प्रति समर्पित हैं ,कतिपय लोग शिक्षक और विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से ये सब कर रहे हैं ,जो उचित नहीं है ।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ इस कृत्य और घटना की निंदा करता है तथा परीक्षा परिणाम सुधारने एवं विद्यालय का वातारण अच्छा रखने के संबंध में प्राचार्य द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता है।
अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि कलेक्टर महोदय और जिला शिक्षा अधिकारी ,रायसेन से आग्रह है कि अकारण माहौल खराब करने वाले संगठनों और बहकावे में आए विद्यार्थियों को समझाइश दी जाए और प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, रायसेन को संरक्षण प्रदान करने का कष्ट करें।