मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा में विधि जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
शिविर में जिला विधिक प्राधिकरण में न्यायाधीश श्रीमती हर्षिनी यादव , जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी अनीस अब्बासी सहित काफी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया। यह शिविर लोगों को कानून के बारे में जागरूक करने और उनकी कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराने के उद्वेश्य से किया गया।उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से जारी टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। कहा यह सेवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी जो कानूनी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन चाहते हैं। इस नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति अपनी कानूनी समस्याओं के लिए घर बैठे हीं मदद प्राप्त कर सकता है।
दीवानगंज अंबाडी और सेमरा पंचायत में पौधा रोपण भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सेमरा सरपंच भानु लोधी, अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार , दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ,सचिव लीला किशन अहिरवार, लक्ष्मी नारायण शाक्या, रामप्रसाद मालवीय सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।