Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, पुणे द्वारा “8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन

0 335

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

पुणे -आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, पुणे के सभागार में, आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के लिए “योग दिवस” का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के प्रारंभ में पुणे अंचल के फील्ड महाप्रबंधक श्री बी बी मुटरेजा ने सभी को “योग” का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है. मानसिक दबाब से बाहर आने के लिए दैनिक योग करना आवश्यक है. उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष “8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” की थीम मानवता के लिए योग है.
स्वामी अय्यंगर योग पद्धति के प्रशिक्षक एवं सेवानिवृत्त सेंट्रलाईट श्री बी पी शर्मा ने सभी सेंट्रलाईट्स को योग की विभिन्न मुद्राओं के महत्व के बारे में बताते हुए योग का अभ्यास भी कराया. इसमें सभी उपस्थित लोगों को प्राणायाम, गर्दन, पीठ, कमर के लिए अपने स्थान पर बैठ बैठे सहजता से किए जाने वाले आसन बताए गए और योगाभ्यास का महत्व समझाया गया. इस योग दिवस का सफल आयोजन आंचलिक कार्यालय, पुणे के मुख्य प्रबन्धक, राजभाषा, श्री राजीव तिवारी द्वारा किया गया.
इसके पूर्व पुणे अंचल के समस्त कार्मिकों के लिए ऑन-लाईन योग प्रश्नोत्तरी 2022 प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें श्री सुनील कुमार गुप्ता ने प्रथम, श्री चंद्रकांत जैन ने द्वितीय, सुश्री शुभांगी वानवे ने तृतीय, श्री अंकित कनौजिया ने चतुर्थ एवं श्री भागवत भोसले ने पंचम स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार दिया गया. “8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के आयोजन में आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ क्षेत्रीय प्रमुख सुश्री आशा कोटस्थाने, सहायक महाप्रबंधक श्री उदयशंकर, श्री नरेन्द्र पंजाबी एवं श्री नयन कुमार सिन्हा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811