– पटेल वेयर हाउस के सामने सड़क पर किया किसानो ने चक्का जाम
रायसेन। जिले के सिलवानी में स्टेट हाईवे 44 पर किसानों ने किया चक्का जाम पटेल वेयर हाउस पर मूंग तुलाई नहीं होने को लेकर किया चक्का जाम,सिलवानी उदयपुर मार्ग पर स्थित स्टेट हाईवे 44 सड़क पर किया चक्का जाम पटेल वेयर हाउस के सामने में सड़क पर चक्काजाम किया।

किसान चक्का जाम कर वेयरहाउस पर कारवाही करने पर अड गए।,बड़े पैमाने पर किसान परेशान है प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है किसने की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं।

किसानों का कहना है कि लगता है कोई बड़े घटना के इंतजार में है प्रशासन,तहसीलदार एसडीओपी थाना प्रभारी सहित अधिकारी पहुंचे किसानों को मनाने चक्का जाम समाप्त करने का कर रहे हैं आग्रह किसानों ने कहा पटेल वेयर हाउस सुबह 11:00 बजे आता है और 12:00 मेरा उसको बंद कर देता है वेयरहाउस तक किसानों की ट्रैक्टर ट्राली जाने के लिए सड़क नहीं है किसानों को पानी पीने के लिए व्यवस्था नहीं है ।