Let’s travel together.

आंगनवाड़ी केंद्रों में सघन लार्वा सर्वे अभियान के दिए निर्देश

0 85

– सीएमएचओ द्वारा टीकाकरण सेवाओं के अवलोकन किया

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने टीकाकरण सत्रों का अवलोकन किया गया। फील्ड भ्रमण के दौरान लार्वा सर्वे गतिविधियों का निरीक्षण भी किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 691 पर आयोजित टीकाकरण सत्र पर ड्यू लिस्ट, एमसीपी कार्ड प्रविष्टि, टीकाकृत बच्चों की जानकारी लेकर टीकाकरण सत्यापन किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर टायर में लार्वा पाए जाने पर लार्वा नष्ट करवाया गया। साथ ही मलेरिया विभाग की टीम को निर्देशित किया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग लेकर समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को लार्वा फ्री करने की मुहिम चलाई जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाएं एवं बच्चे नियमित रूप से आते हैं । मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए महिला एवं बाल विकास से समन्वय कर आंगनबाड़ी केंद्रों एवं उसके आसपास सघन लार्वा सर्वे एवं विनिष्टीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811