देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
सिविल अस्पताल बैरागढ़ के एन बी एस यू का मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान भर्ती बच्चों के उपचार और डिस्चार्ज बच्चों के फॉलोअप की जानकारी ली गई। सिविल अस्पताल बैरागढ़ में चार बिस्तरीय एन बी एस यू संचालित है। जिनमें प्रतिमाह 25 से 30 नवजात शिशुओं को विभिन्न चिकित्सकीय जटिलताओं के आधार पर उपचार हेतु भर्ती किया जाता है। भोपाल जिले में सिविल अस्पताल बैरागढ़ के अलावा सिविल हॉस्पिटल बैरसिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट संचालित है । निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने निर्देश दिए कि ज़रूरी होने पर ही नवजात बच्चों को अन्य संस्थाओं में रेफर किया जावे। रेफरल करने के पूर्व जिस अस्पताल में रेफर किया गया है , वहां के चिकित्सक और स्टाफ से बात करने के पश्चात की रेफरल किया जावे । इस बात की जानकारी परिजनों को भी दी जाए। रेफर किए गए बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। जिन बच्चों को उपचार के लिए दूसरी संस्थाओं में रेफर किया गया है उनका ऑडिट संस्था स्तर पर प्रत्येक सप्ताह किया जावे । अस्पताल में रात के समय प्रसव होने की स्थिति में शिशु रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।