Let’s travel together.

समाज को नशा मुक्त करने चलेगा जागरूकता अभियान

0 127

– 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान, थाना प्रभारी ने की जानकारी साझा

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

नवागत थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से संवाद किया और आगामी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक सांची थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।
पत्रकारों से मुखातिब हुए थाना प्रभारी
थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित होगा। समाज को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जनजागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि “नशा अपराधों की जड़ है, इससे समाज बर्बादी की ओर जाता है। इससे छुटकारा दिलाने हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”
नगर में निकाली रैली।

इस मौके पर नगर के मुख्य मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली भी निकाली गई, जिसमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।
थाना प्रभारी ने कहा कि “इस ऐतिहासिक और विश्वविख्यात नगर में कानून का राज पूरी तरह स्थापित किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब पर पाबंदी, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।”
अनैतिक गतिविधियों पर कसेगी लगाम।
उन्होंने होटल व लॉज संचालकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि “उनके यहाँ ठहरने वाले हर व्यक्ति का विवरण थाने में देना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने नगर परिषद के सहयोग से बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने, मकान मालिकों को किराएदारों की जानकारी थाने में देने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जायेगी।
यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही गई। “छोटे बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर रोक, सड़क पर अवैध पार्किंग पर चालानी कार्यवाही, रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाना, तथा समय-समय पर वाहनों की जांच जैसे कदम उठाए जाएंगे,” ऐसा उन्होंने बताया।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी का कहना है।।
अंत में थाना प्रभारी त्रिपाठी ने कहा कि “हम अपराधमुक्त, नशामुक्त और शांतिपूर्ण सांची के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से इस अभियान में सहभागिता की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811