रायसेन। यातायात पुलिस ने लोडिंग वाहनों में सवारी बैठाने पर 68 चालान किए,दो वाहन जप्त कर कोतवाली थाना परिसर में खड़े किए हे।इन दोनों वाहनों पर न्यायालयीन कारवाही की जाएगी।

यातायात प्रभारी श्रीमती लता मालवीय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के आदेशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात एवं टीम द्वारा जिले के थाने में मालयान वाहन जैसे पिकअप ,लोडिंग वाहन की जांच की गई।जिसमें सवारी बैठी होने पर कुल 68 चालान एवं समन शुल्क 43100 रुपए वसूल किए गए व 02 पिकअप वाहन न्यायालय की कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली परिसर खड़े किए गए।