Let’s travel together.

महिला का चेहरा कुचला, तन पर नहीं थे कपड़े और हाथ पर SJ नाम…कार से लाकर सड़क के किनारे फेंक गए शव

0 94

राजस्थान के जयपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. करधनी के निवारू से मंगल सिटी जाने वाली रोड पर एक महिला का शव बरामद हुआ है. महिला का शव नग्न अवस्था में पाया गया है. महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. अभी फिलहाल मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मौके पर डॉग स्क्वॉर्ड और एफएसएल ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए. शव को शिनाख्त के लिए कांवटिया के अस्पताल में भिजवा दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबकि, महिला की उम्र 40 साल के आस-पास की है. घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है.

पुलिस की 10 टीमों का किया गया गठन

डीसीपी अमित कुमार के मुताबिक, महिला की हत्या की दूसरे जगह पर करके उसे कार से लाकर करधनी इलाके में फेंक दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, शव को रात 2 बजे के आस-पास लाकर फेंका गया है. महिला की लाश के पास से पुलिस को कार के टायर के निशान बने मिले हैं. हत्या के आरोपियों ने महिला को नग्न अवस्था में लाकर फेंक दिया है. महिला की लाश एक चादर में लपेटी हुई मिली है.

महिला के एक हाथ में लगी मेंहदी

हत्यारों ने महिला के चेहरे पर बुरी तरह से चोट किया है, ताकि उसके चेहरे को पहचाना न जा सके. पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ रेप की भी घटना हो सकती है. हालांकि, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है. महिला के हाथ में मेंहदी लगी हुई है और एस जे लिखा हुआ है, जिसकी मदद से शिनाख्त की जाएगी.

हत्या और उसके पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछताछ कर रही है. महिला की पहचान होने के बाद हत्या के पीछे की वजह और हत्या के इलाके को खंगालने में पुलिस को मदद मिलेगी. कांवटिया के अस्पताल में महिला के पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, अभी महिला के हत्या की गुत्थी बनी हुई है. सवाल यह है कि आखिर महिला की हत्या क्यों की गई है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811