भोपाल। सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएशन भोपाल की वार्षिक बैठक में 55 पेंशनर्स अधिकारियों/कर्मचारियों को आई कार्ड (पेंशनर पहचान पत्र) मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक भोपाल क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार के द्वारा प्रदान किए गए।

वार्षिक बैठक में अध्यक्षीय उदबोधन में संगठन के प्रेसिडेंट श्याम कस्तूरे ने बैंकिंग इंडस्ट्री लेवल डेवलेपमेंट और पेंशनरों के हितों में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला, मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार ने सभी रिटायर्ड स्टाफ को बैंक ब्रांड एंबेसडर के रूप में बैंक व्यवसाय को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी शैलेन्द्र जोशी, राजीव श्रीवास्तव ,एन के अय्यर, वी के रंगन ने भी अपने सारगर्भित विचार प्रकट किए , कार्यक्रम का संचालन सुनील सोन्हिया ने एवं आभार प्रदर्शन बी डी जैन ने किया इस अवसर पर हाल ही में रिटायर हुए स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए रीजनल सेक्रेटरी ए के श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 255 रिटायर स्टाफ सदस्यों के पहचान पत्र आ चुके हैं उक्त बैठक में लगभग 100 रिटायर्ड स्टाफ सदस्यों ने अपनी सहभागिता की।