Let’s travel together.

महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय, पानी नहीं मिला तो करेंगे नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार

0 146

– वार्ड 38 की महिलाएं पानी न मिलने से परेशान

– गर्मी के दौर में पेयजल संकट गहराया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच गई और पेयजल संकट को लेकर इन महिलाओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव में चुनाव बहिष्कार की धमकी दे डाली। इन महिलाओं का कहना था कि उनके वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी में कई सालों से पानी की समस्या है। पीने के पानी को लेकर यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। इन महिलाओं का कहना था कि उनके वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट के बीच वह अपनी मजदूरी छोड़कर और बाल बच्चों को लेकर पानी भरने के लिए दूर-दूर तक जाती है लेकिन नगरपालिका प्रशासन उनकी इस समस्या पर गौर नहीं कर रहा है।
कलेक्टर कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर पहुंची वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली इन महिलाओं का कहना था कि मड़ीखेड़ा डेम से आई पाइप लाइन उनकी कॉलोनी के पास में बिछा दी गई है लेकिन नल कनेक्शन नहीं दिए गए। वार्ड में पेयजल संकट है और सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज की गई लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिलाएं अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और यहां कलेक्टर को इस मामले में शिकायती आवेदन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811