Let’s travel together.

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर से किया दोनों हवाई सेवाओं का शुभारंभ

0 128

वायु सेवा के क्षेत्र में ग्वालियर को मिली नई सौगातें
-जबलपुर से ग्वालियर और जबलपुर से बिलासपुर के लिए नई विमान सेवा प्रारंभ

ग्वालियर। वायु सेवा के क्षेत्र में एक और सौगात मिली है। अब ग्वालियरवासियों को ग्वालियर से जबलपुर के लिये नई वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। मंगलवार को जबलपुर से भोपाल और भोपाल से ग्वालियर वायुसेवा के साथ ही जबलपुर से बिलासपुर के लिये हवाई सेवा का शुभारंभ हुआ।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर से दो हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया । वर्चुअली आयोजित वायु सेवा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। ग्वालियर के बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित जनप्रतिनिधि और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने यह भी आग्रह किया कि पुणे हवाई अड्डे पर किए जा रहे निर्माण कार्यों की वजह से कुछ दिनों से ग्वालियर से पुणे की हवाई सेवा बंद है, उसे शीघ्र अतिशीघ्र शुरू किया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811