Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह ने गैरतगंज में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

0 289

गरीबी मुक्त गांव बनाने का संकल्प, गांवों के हर गरीब को बनाएंगे सक्षम- शिवराजसिंह चौहान

– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

देश प्रदेश के हर गांव को गरीबी से मुक्त बनाया जाएगा तथा गांवों के हर गरीब को सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही पांच एकड़ से कम भूमि धारक किसानों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। आवास योजना में छूटे हुए लोगों का पुनः सर्वे कराकर सभी को योजना का लाभ दिया जाएगा।


यह बात केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गैरतगंज में आयोजित करोड़ों के निर्माण व विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन व हितलाभ वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने इस कार्यक्रम में 12 करोड़ 63 लाख 42 हजार लागत के नव निर्मित आईटीआई भवन तथा 2 करोड़ 90 लाख लागत के रमपुरा बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण किया एवं नगर परिषद क्षेत्र के दो मुक्तिधामों में 51 लाख 33 हजार लागत के बाउंड्रीवाल व टीन शेड के 3 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 10 हितग्राही मूलक कार्यों के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किए।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर जनता से सीधे संवाद करते हुए कहा कि देश प्रदेश की सरकार जनता के हितों की संरक्षक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत बनाने की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। इस हेतु किसानों को समुचित सुविधा संपन्न बनाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया गया है। सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई है। 5 एकड़ से कम के भूमि धारकों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं छूटे हुए लोगों को भी पीएम आवास का लाभ देंगे। गांवों को समृद्ध बनाने की कार्ययोजना के तहत हर गांव को गरीबी से मुक्त किया जाएगा। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को समूहों से जोड़कर रोजगार में शामिल कर उनकी आय बढ़ाई जाएगी। लखपति दीदी योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रशासन को इस हेतु सक्रियता से कार्य करने के निर्देश भी केंद्रीय मंत्री ने दिए।

क्षेत्रीय विधायक डा.प्रभुराम चौधरी ने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी गई है। अब तकनीकी शिक्षा का लाभ क्षेत्र के छात्र छात्राओं को आईटीआई के माध्यम से मिलेगा। बिजली स्टेशन से बड़ी संख्या में गांव लाभान्वित होंगे। डा. चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला के माध्यम से पूरी विधानसभा को विकसित बनाने का संकल्प है जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जपं अध्यक्ष विजय पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या, देवनगर मंडल अध्यक्ष वीरसिंह लोधी, मंडल महामंत्री अनिल अहिरवार, जनपद उपाध्यक्ष नीतू नीरज जैन, जिपं सदस्य प्रीति मालवीय, ऊषा सोनू मीणा, प्रकाश पठ्या, टेकचंद जैन, उत्तमचंद जैन, सुभाष जैन, मानसिंह भूरा, दरयाव पटेल,‌भागचंद चौरसिया ,‌ राकेश श्रीवास्तव, वकील सिंह ठाकुर, चंदू विश्वकर्मा ,देवी अहिरवार ,अमन सक्सेना, आशीष जैन, हरिनारायण धाकड़, अशोक मामा, नवीन व्यास, जेके जैन, हाजी लतीफ, ताहिर भाई रिज़वान खां, नीरज चौरसिया, सैयद दाऊद अली पटेल,ट्विंकल कीर आफताब अली, नवाब बंटूश्रसहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक देश एक चुनाव पर ली सहमति

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि देश की सरकार एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव पर काम कर रही है। उन्होंने एक देश एक चुनाव की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि अगर पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाएं, तो इससे शासन व्यवस्था अधिक प्रभावशाली बन सकेगी। उन्होंने कहा बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्यों की रफ्तार भी रुक जाती है। यदि सभी चुनाव एक साथ होंगे तो समय पैसा और प्रशासन तीनों की बचत होगी। इससे सरकारों को बिना किसी बाधा के जनता के हित में काम करने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने हाथ उठवाकर लोगों से इस प्रस्ताव का समर्थन लिया। श्री चौहान ने यह भी कहा कि एक देश, एक चुनाव की नीति से योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थिरता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे जनता को भी बार-बार चुनावी माहौल से राहत मिलेगी।

निजी स्कूल की मनमानी पर सौंपा ज्ञापन

नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री को नगर के एक निजी स्कूल की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने उन्हें एक ज्ञापन सौपा। जिसमे नगर के गुरुकुल स्कूल में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मनमानी फीस वृद्धि, पुस्तकों की मनमानी कीमत वसूली सहित अन्य बिंदु शामिल रहे। उन्होंने कलेक्टर को भी इस संबंध में शिकायती ज्ञापन सौंपा।

जगह जगह हुआ स्वागत

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान एवं विधायक डा. चौधरी के आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। देहगांव में बीजेपी मंडल एवं ग्राम पंचायत के नेतृत्व में मुड़िया खेड़ा एवं सांकल मे ग्राम पंचायत ने , ग्राम पंचायत गढ़ी में सरपंच सैयद मसूद अली पटेल एवं बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पठ्या ने वहीं मोहन माहेश्वरी के निवास पर ग्राम पंचायत हिनोतिया खास, बासादेही, कढ़ैया के सरपंचो ने गढ़ी टेंट लगाकर तीनों सरपंचो ने सामूहिक रूप से ग्राम पंचायत सहसपुर में सरपंच नीतेश यादव ने टेकापार में नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने, जनपद में अध्यक्ष विजय पटेल जनपद सदस्यो सरपंचो सचिवों सह सचिवो जनपद की टीम ने ने गैरतगंज नगर में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार मिंटू सिंघई, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने बसस्टैंड तक स्वागत द्वार एवं मंच बनाकर उनका जोरदार स्वागत किया

अधिकारी रहे मौजूद

आयोजन में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडे, जिपं सीईओ अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम पल्लवी वैद्य, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, जनपद सीईओ पूजा जैन, सीएमओ निसार उद्दीन, प्रभारी तहसीलदार विशाखा चौहान, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, टीआई डीपी लोहिया, एएसआई वीरेंद्र विश्वकर्मा, सहित अन्य अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     हलाली समूह जल प्रदाय योजना का ट्रायल रन शुरू     |     मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद पीएम जनमन में शिवपुरी का नाम रोशन करने वाले अफसर को कर दिया गया सस्पेंड     |     सियरमऊ घाट पर डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा     |     सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन के साथ हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव     |     मांगरोल एवं शोकलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन     |     नवाचार वोट बैंक या आत्मसंतोष का वाहक नहीं समाज को नईं दिशा और दशा देने का उद्देश – नरेंद्र शिवाजी पटेल      |     गौर महाविधालय भेल के एन सी सी केडिट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     सख्त आदेश के बावजूद भी नरवाई में आग लगाते किसान,एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर की कार्यवाही     |     रायसेन नगर सहित जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया मां अंजनी के लाल हनुमंत लाल का जन्मोत्सव     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811