Let’s travel together.

पेयजल के लिए प्राकृतिक गड्ढे का सहारा: लोटे से भरना पड़ता है पानी

0 338

धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह जिले के हटा तहसील अंतर्गत ग्राम देवरागढ़ी के ग्रामीणों को पीने का पानी लेने के लिए प्रतिदिन नदी किनारे बने प्राकृतिक गड्ढे तक जाना पड़ता है जहां एक लोटे की सहायता वे अपने बर्तनों, डिब्बों को भरते है और फिर घर पहुंचते है। इसका कारण यह है कि गांव में लगे हैंडपंप/ बोर का पानी बेस्वाद और बदबू वाला है इसलिए ग्रामीणों को निकट से बहती नदी और उसके पास प्राकृतिक गड्ढे से पीने का पानी भरना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार लगभग 400 की आबादी वाला ग्राम देवरागढ़ी पिछले कई वर्षों से गांव से कुछ दूरी पर दिखाई देते प्राकृतिक गड्ढे से पानी भरता है जिसे वे झिन्ना कहते है, क्योंकि बोर/ हैंडपंप के पानी में स्वाद नहीं है। इसलिए ग्रामीण सुबह और शाम को दो पहिया वाहनो, साइकिल और पैदल जाकर पानी भरते है, जिसमें बच्चे, जवान और महिलाएं भी शामिल रहती है।

हालांकि अब गांव में नल जल योजना की पाइप लाइन बिछने लगी है और ग्रामीणों की उम्मीद जागी है कि समस्या से निजाद मिल सकती है,परंतु कुछ का कहना था कि इसमें अभी समय लग सकता है।वैसे भी ग्रामीण अंचलों में पेयजल के विभिन्न स्रोत होते है अतः उनका रासायनिक और जीवाणु परीक्षण आवश्यक है जिनके परीक्षण के लिए वाटर फील्ड टेस्ट किट होती हैं जिससे दूषित पानी और शुद्धता का परिणाम सामने आ सके,आश्चर्य यह है कि एफकेटी किट से प्रशिक्षण होने के बाद भी बहुत कम रिपोर्ट सामने आती है।

ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या काफी समय से है ट्यूबवेल का पानी, पीने लायक नहीं है।खाना बनाते समय दाल भी नहीं पकती है।अब नल जल योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछ रही हैं।देखते हैं कब तक इसका कार्य पूर्ण होगा।अभी तो देवरा और भटदेवा के बीच एक झिन्ना है गांव वाले वही से पानी लाते है एक छोटा लोटा ले जाते है उससे ही पानी भरते है जो गड्ढे से झिर कर आता है। गांव में कहीं कहीं खेत के बोर का पानी कुछ ठीक है, परंतु पीने का पानी तो यही से भरते है।बाकी इस्तेमाल का पानी गांव में मिल जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811