मुकेश साहू दीवानगंज रायसे
सांची विकासखंड के ग्राम जमुनिया में रामनवमी रविवार को राम जानकी खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भव्य मेला का आयोजन होगा। इस मेले में आसपास के 25 से 30 गांव के ग्रामीण सम्मिलित होकर मंदिर में विराजमान भगवान के दर्शन करेंगे और मेले का आनंद उठाएंगे। यहां मेला कई वर्षों से लगता चला रहा है। जमुनिया के ग्राम वासियों ने बताया है कि हमने इस मेले को कई पीढ़ियों से देखते चले आ रहे हैं। हमारे पूर्वज भी राम जानकी खेड़ापति हनुमान मंदिर पर मेला लगवाते चले आए हैं। हर साल मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर मेले का आयोजन होता है इसमें रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक राई नृत्य होता है। हर साल दो राई नृत्य राम जानकी खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति जमुनिया द्वारा लाई जाती है।