Let’s travel together.

स्वच्छता को लेकर रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक 

0 113

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में स्वच्छता जागरूकता संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर तथा स्वच्छता संबंधित नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली। रैली का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और साफ-सफाई के महत्व को समझाना था।
एसबीएम -बीसी श्रीमति -रनजना मारण ने बताया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन, सफाई के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानकारी दी। दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण हमारी जिम्मेदारी है, जिससे हम अपने परिवार और समाज को बीमारियों से बचा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और हमारे गांव को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। व्यापारियों से प्लास्टिक का कचरा रोड पर ना फेंके , उसमें आग ना लगाए,डस्टबिन दुकान में रखें और इसमें गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखें जब कचरा वाला आए तो उसको दें। जिसमें ग्रामीण गिला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग डालेंगे।
इस अभियान के तहत प्रत्येक घरों से कचरा उठाव नियमित किया जा रहा है। सोमवार से रोज कचरा गाड़ी गांव में घूमेगी। प्रत्येक घर से 50 रुपये प्रति माह, दुकानदारों से 100 रुपए चार्ज वसूला जाएगा। जो कचरा गाड़ी वाले को नहीं देगा उससे भी चार्ज वसूला जाएगा। गाड़ी रोजाना आपके घर के सामने आएगी। अगर कोई भी व्यक्ति मंदिर, ग्राम पंचायत, सरकारी विभाग, अन्य कोई जगह पर कचरा फेंकता हुआ पाया गया तो। ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पास कर उसे व्यक्ति से 500 जुर्माना वसूला जाएगा।
यह कार्यक्रम जनभागीदारी आधारित है। वसूली गई राशि से ही स्वच्छता मित्रों का मानदेय का भुगतान होना है।अब पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभाग के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। बस्ती में घरों से निकलने वाला कूड़ा कचरा अक्सर बस्ती में संक्रामक रोगों का वाहक बन जाता है।रैली में बताया गया की कई बीमारियों की जड़ गंदगी है इसलिए अपने घर के आस-पास स्वच्छता रखें ताकि हमारे परिजन और मोहल्ला वाले गंदगी के कारण बीमार ना हो। रैली में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सचिव राम प्रसाद मालवीय,रनजना मारण मुकेश साहू, नहीम खान ,दीपक साहू,दशरथ विश्वकर्मा,मनोज अहिरवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811