Let’s travel together.

एक सप्ताह से  7 से 8 घंटे  हो रही है कटौती, बैंक के कार्य प्रभावित, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

0 92

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज सहित आसपास गांव के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती से खासे परेशान हैं। बिजली उपभोक्ताओं को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय गर्मी जहां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, वहीं बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। सरकार जिस हिसाब से बिजली सप्लाई का दावा करती है उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से कस्बों की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। आटा चक्की बंद हो जाने से लोगों लोगों में काफी रोष पर हो रहा है। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बेरखेड़ी चौराहे, कचनारिया, लंबाखेड़ा, सत्ती बांसिया, खोह, हिनोतिया, भंवर खेड़ी,जमुनिया ,निनोद ,बरजोर पुर ,नरखेड़ा, सरार आदि ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के कारण बिजली न आने से गर्मी में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, बिजली कब आती है और कब चली जाए इसका भरोसा नहीं है। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं, बिजली की कटौती को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी चिंता का बिषय है क्योंकि बिजली की किल्लत के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिससे लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके दीवानगंज क्षेत्र में कई दिनों से बिना सूचना दिए बिजली विभाग ने सुबह 11 बजे से बिजली काट देता है जो शाम 5बजे तक भी नहीं आती है। बिजली कटौती के कारण दीवानगंज में स्थित बैंकों में कई दिनों से कार्य प्रवाहित हो रहा है। बाहर के कई ग्रामीण बैंक में अपने कार्य कराने के लिए, ऑनलाइन की दुकान में फॉर्म भरने के लिए और अन्य कार्यों के लिए दीवानगंज आते हैं अगर बिजली नहीं होने के कारण दिनभर बैठकर शाम को वापस अपने घर चले जाते हैं। एक सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811