-स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सतपुड़ा टाइगर भेजा
-भोजपुर गौशाला में घुसकर भी दोनों ने तीन गायों का शिकार किया
रायसेन। जिले के भोजपुर क्षेत्र में खुले में घूम रहे बाघिन और उसके शावक का वन विभाग ने रेस्क्यू किया है ।रेस्क्यू करने के बाद दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सतपुड़ा टाइगर भेजा गया।विगत कई दिनों से बाघिन और उसका शावक ग्रामीण क्षेत्र और खेतों में विचरण कर रहे थे।दोनों ने मिलकर लगभग 20 मवेशियों को अपना शिकार बनाया था ।भोजपुर गौशाला में घुसकर भी दोनों ने तीन गायों का शिकार किया था.ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से बाघिन और शावक को रेस्क्यू करने की गुहार लगाई थी ।बाघिन और उसके शावक का रेस्कू के बाद ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।इन दोनों के कारण किसान अपने खेतों में फसल कटवाने नहीं जा पा रहे थे. वन विहार भोपाल और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सफलतापूर्वक दोनों का रेस्क्यू किया है ।