Let’s travel together.

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया जायजा

0 246

रायसेन।रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु मप्र शासन द्वारा जारी

उपार्जन नीति के परिपालन में जिले में गेहूं उपार्जन हेतु निर्धारित किये गये उपार्जन केन्द्रों में से वर्तमान में168 उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन कार्य प्रारंभ हो चुका है।

कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे द्वारा  रायसेन तहसील में गेहूं उपार्जन केन्द्र साईंनाथ वेयरहाउस खरबई एवं सावित्री वेयर हाउस बाईपास रोड रायसेन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
मौके पर एफएक्यू क्वालिटी का गेंहूँ क्रय किया जाना पाया गया एवं व्यवस्थायें भी सही पाई गईं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा केन्द्र प्रभारियों को बारिश की संभावना के दृष्टिगत गेंहूं का पूर्ण रूप से भीगने से बचाव किया जाकर उपार्जन किये जाने एवं किसानों को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811