Let’s travel together.

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल

0 117

उवेश खान सिलवानी रायसेन

सिलवानी-सियरमऊ रोड पर ककरुआ जोड़ के पास बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, राहगीर रुक गए, लोग घायलों की तरफ दौड़े… कोई पानी ला रहा था, कोई एंबुलेंस को फोन कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के अर्जनी गाँव के संजीव घोसी (50 वर्ष) सिलवानी आ रहे थे, वहीं रायसेन जिले के ग्राम महगवां निवासी श्रीराम (30 वर्ष) सिलवानी से हीरापुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही ककरुआ जोड़ पर पहुंचे, एक ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टोल टैक्स की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सिलवानी ले जाया गया। थोड़ी ही देर में डायल 100 भी वहां पहुंच गई। अस्पताल में उनका इलाज जारी है,

प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि 30 वर्षीय युवक श्रीराम शराब के नशे में बाइक चला रहा था। उसकी लापरवाही का खामियाजा सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि एक और निर्दोष व्यक्ति को भुगतना पड़ा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे की असल वजह का पता लगा रही है। ये कोई पहली बार नहीं हुआ, आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, और ज़्यादातर मामलों में लापरवाही ही वजह बनती है। तेज़ रफ़्तार, नशे में ड्राइविंग, और लापरवाही के चलते कई जिंदगियाँ खतरे में पड़ जाती हैं। अब सवाल ये है – कब हम सुधरेंगे? कब हम समझेंगे कि सड़क सिर्फ़ हमारी नहीं, और ज़रा सी गलती किसी की जान भी ले सकती है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811