Let’s travel together.

शिवपुरी में टाइगर सफारी शीघ्र खोलने को लेकर सांसद केपी यादव ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव से की मुलाकात

0 457

टाइगर सफारी शीघ्र प्रारंभ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं – सांसद डॉ.के.पी.यादव

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

गुना-शिवपुरी सांसद डॉ.के.पी.यादव टाइगर सफारी शीघ्र प्रारंभ के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए विगत दिनों शिवपुरी के सेलिंग क्लब में वन विभाग के अधिकारी एवं शिवपुरी कलेक्टर के साथ बैठक करके टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की प्रगति के विषय में समीक्षा की।
इस समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट में आ रही बाधाएं व समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सुझाव पर सांसद डॉ.के.पी.यादव ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव आईएफएस संजय शुक्ला से भेंट की। इस दौरान सांसद श्री यादव ने श्री शुक्ला से माधव नेशनल पार्क में चल रहे टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। चर्चा के बाद सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है टाइगर सफारी के लिए शीघ्र प्रिंसिपल अप्रूवल शीघ्र मिल जाएगा एवं जल्द से जल्द इसका डीपीआर तैयार करके आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है कि टाइगर सफारी प्रोजेक्ट शिवपुरी के लिए पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जिसके लिए सांसद डॉ.के.पी.यादव सतत प्रयास कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811