Let’s travel together.

ट्रक का तिरपाल फटने से स्टेट हाइवे पर फैला भूसा, फिसलने से बचे वाहन चालक 

0 69

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बालमपुर घाटी के नीचे एक भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटने की वजह से भूसा सड़क पर फैल गया।  सड़क पर भूसा फैलने के कारण कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे।  जानकारी के अनुसार भूसे से भरा एक ट्रक विदिशा से भूसा भरकर भोपाल रहा था। जैसे ही ट्रक बालमपुर घाटी के  पास पहुंचा तो इस दौरान भूसे को ढकने वाला त्रिपाल फट गया और भूसा सड़क पर फैल गया। हवा तेज चलने के कारण पीछे चल रहा है वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रास्ते पर भूसा फैलने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे पर कई दोपहिया वाहन फिसलने से बाल बाल बचे। सुबह के समय कई पशु रोड के किनारे भूसे को चरते हुए नजर आए।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोजाना हजारों की तादाद में भूसे से भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियां निकल रही है। इसके बाबजूद ट्रक से भरे वाहनों के चालकों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।  यही कारण है कि एक बार फिर सड़क हादसा होते होते बाल बाल बचा,लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि सड़क पर  वाहन चालकों के साथ कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811