मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पुरानी पुलिस चौकी दीवानगंज के सामने फोर व्हीलर वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रधान आरक्षक दिलीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पुलिस चौकी दीवानगंज रोड पर सोमवार देर शाम को भोपाल से विदिशा की तरफ जा रहा फोर व्हीलर वाहन क्रमांक एमपी 04जीबी 6849 ने विदिशा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 डीयू 1249 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार जय सिंह निवासी त्योंदा जिला विदिशा रोड पर गिरकर घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। गाड़ी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही जय सिंह के चेहरे और हाथ में चोट आई है। घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज ले जाया गया। इसके बाद सांची सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जय सिंह की रिपोर्ट पर फोर व्हीलर वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में लिया है। वाहन को जप्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 2 दिन पहले भी नाना ढाबा के पास दो मोटरसाइकिल टकराई थी जिसमें भी तीन व्यक्ति घायल हो गए थे बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ट्रैफिक अत्यधिक हो जाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।