Let’s travel together.

सेवा भारती ने करौंदी आदिवासी बस्ती में लगाया स्वास्थ्य शिविर

0 61

-स्वास्थ्य शिविर में स्वच्छता का पढ़ाया गया पाठ

– शिविर में निशुल्क दवा का किया गया वितरण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की करौंदी आदिवासी बस्ती वार्ड क्रमांक 1 में सेवा भारती द्वारा सोमवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में शिवपुरी के डॉ एसके वर्मा ने विभिन्न मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका इलाज किया इस दौरान शिविर में सेवा भारती के विभाग सेवा प्रमुख अतुल शर्मा, विभाग समन्वय सेवा भारती अर्जुन सिंह दांगी, अध्यक्ष नगर सेवा भारती शैलेश विरमानी, गुड्डू भैया सहित सेवा भारती के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।
इस मौके पर उपस्थित डॉ एसके वर्मा द्वारा उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई। शिविर के दौरान डॉ एस के वर्मा ने सभी लोगों को सलाह दी कि अपने घरों के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें मौसम बार-बार परिवर्तित हो रहा है इसलिए इस समय खास सावधानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आदिवासी बस्ती के लोगों से अपील की ज्यादा बीमार होने पर जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ चिकित्सक को दिखाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811