Let’s travel together.

बाड़ी के पत्रकार प्रकाश जैन की हमीदिया अस्पताल में मौत,परिजनों ने सेन्ट्रल जेल प्रशासन और बाड़ी पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

0 654

अपने ही भतीजे की शिकायत पर अड़ीबाजी के आरोप में जैेल में बंद था प्रकाश

शिकायत कर्ता भतीजा ऋतिक जैन बाड़ी पुलिस का लिस्टेड बदमाश

बाड़ी पुलिस को परिजनों ने ठहराया दोषी

रायसेन/भोपाल।सेंट्रल के विचाराधीन बंदी पत्रकार प्रकाश चंद्र जैन की शुक्रवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे हमीदिया अस्पताल में पेट की तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में डॉक्टर उसे प्रताड़ित करते थे। उनके साथ बीमारी के दौरान मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

प्रकाश चंद्र जैन 42 साल बाड़ी जिला रायसेन में रहते थे। मृतक के भाई सुरेंद्र जैन ने बताया कि प्रकाश जैन पत्रकार थे। सुरेंद्र का आरोप है कि बाड़ी पुलिस ने अड़ीबाजी के झूठे केस में उन्हें जेल भेजा था। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें रायसेन जेल से भोपाल सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था। 14 फरवरी से भोपाल जेल में बंद थे। उनके लिवर में तकलीफ थी, जेल के अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें अपशब्द कहे। यहां तक की उनकी बीमारी को झूठा बोला और मारा-पीटा भी गया। यह तमाम बातें मृतक भाई ने उन्हें जेल में मिलने के दौरान बताई थी।
सुरेंद्र के मुताबिक जिस रितिक जैन की शिकायत पर प्रकाश को अड़ीबाजी का आरोपी बनाया गया वह स्वयं थाने का लिस्टेड बदमाश है। क्योंकि भाई पत्रकारिता के माध्यम से समय-समय पर स्थानीय पुलिस के भ्रष्टाचार को उजागर करता था, इस कारण उसे फंसाया गया और जेल भेजा था।

मृतक की पत्नी चांदनी जैन का आरोप है कि जेल प्रशासन द्वारा पति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जेल में हर बार मुलाकात होने पर वह यह शिकायत करते थे। जेल में उनके साथ दुरव्योहार करने को लेकर हमने सीएम हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मृतक प्रकाश जैन के परिजनों के 3 मार्च को एक शिकायती आवेदन भी दिया था जिसमे शिकायत की गई थी कि अगर उनके भाई को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार बाड़ी पुलिस हमीदिया के डॉक्टर और जिन्होंने उन पर झूठा मामला दर्ज कराया वो होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811