Let’s travel together.

नवमी और ग्यारहवीं की पूरक परीक्षाएं अगले महीने अप्रैल मैं 

0 98

परीक्षा परिणाम भी अप्रैल में ही आएगा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्य प्रदेश शासन लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के लिए पूरक परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेगी।
कक्षा 9 वीं में दो विषय में अनुत्तीर्ण एवं कक्षा 11 वीं में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में बैठने की पात्रता होगी। परीक्षा केन्द्र एवं मूल्यांकन केन्द्र विकासखण्ड/तहसील स्तर पर रहेंगे जिनका निर्धारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय ने आधिकारिक तौर पर निर्देश जारी कर कहा है कि एमपी बोर्ड कक्षा 9 वी एवं 11 वीं की पूरक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 अप्रैल तक पूरा कर के 29 अप्रैल को परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाए।
पूरक परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है, जो मुख्य परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहे थे और उन्हें पुनः अवसर प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अपने अकादमिक सत्र को सुचारू रूप से जारी रख सकें। ध्यान देने योग्य बात यह है कि कक्षा 9 वीं में किन्हीं 2 विषयों में फ़ैल छात्र ही पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811