Let’s travel together.

उज्जैन आगमन पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का आत्मीय स्वागत

0 624

हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन । राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के उज्जैन आगमन पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक पारस जैन व बहादुरसिंह चौहान ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राष्ट्रपति श्री कोविंद का आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्री कोविंद सपरिवार उज्जैन आये हैं। राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सपत्निक आये।
हेलीपेड पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811